Saturday, 7 Mar 2026

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान के तहत स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

महासमुंद। जिला आयुष अधिकारी डॉ. ज्योति गजभिये के मार्गदर्शन में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत जिले में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं संस्थागत स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

शासकीय आयुष पॉलीक्लिनिक महासमुंद की टीम, होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ. माधवी कुशवाहा, यूनानी चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुष्पा साहू, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. रागिनी गुप्ता, एमपीडब्ल्यू दीपक कुमार साहू एवं प्रभारी डॉ. सर्वेश दूबे द्वारा इन कार्यक्रमों का संचालन किया गया।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलसोंडा में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. रागिनी गुप्ता ने छात्राओं को Menstrual Hygiene, Holistic Nutrition, PCOS-PCOD एवं योग के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही एनीमिया की रोकथाम और आयरन युक्त आहार के बारे में भी बताया। इस कार्यक्रम में कुल 435 हितग्राही लाभान्वित हुए।

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खैरा में डॉ. माधवी कुशवाहा एवं डॉ. पुष्पा साहू ने विशेष व्याख्यान के माध्यम से छात्राओं को Menstrual Hygiene और स्वास्थ्य संबंधी अन्य विषयों पर जागरूक किया। यहां कुल 87 छात्राएं लाभान्वित हुईं।

संस्था स्तर पर डॉ. सर्वेश दूबे ने तनाव प्रबंधन और पोषण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। आयुष विभाग का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर जागरूक कर सशक्त परिवार की नींव मजबूत करना है।

 

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545