Saturday, 7 Mar 2026

जितेन्द्र साहू ने राज्य पैरा एथलेटिक्स में जीते 1 स्वर्ण, 2 रजत

गरियाबंद। रायपुर के जोरा स्थित IGKV मैदान में आयोजित 16वीं छत्तीसगढ़ राज्य पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गरियाबंद के जितेन्द्र कुमार साहू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया।

जितेन्द्र ने गोला फेंक में स्वर्ण, तवा फेंक और 100 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। एक भीषण सड़क दुर्घटना के बाद शारीरिक चुनौतियों का सामना करने के बावजूद उन्होंने मैदान में मजबूत हौसले और आत्मविश्वास के साथ सफलता की नई इबारत लिखी।

जितेन्द्र ने अपनी जीत का श्रेय माता-पिता को देते हुए कहा कि कठिन समय में उनके विश्वास और आशीर्वाद ने ही उन्हें आगे बढ़ने की ताकत दी। उल्लेखनीय है कि जितेन्द्र नेशनल स्तर के आर्म रेसलर होने के साथ-साथ एक प्रतिभाशाली गायक भी हैं। अब उनका लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतना है।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545