Saturday, 7 Mar 2026

संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर वैशाली नगर में चर्म शिल्प पेटी वितरण

संवाददाता बालाराम कोलते

दुर्ग। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की जयंती के पावन अवसर पर वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंद हितग्राहियों को चर्म शिल्प (मोची) पेटी वितरित की गई। यह कार्यक्रम विधायक माननीय रिकेश सेन के कार्यालय (छः गेट) में आयोजित हुआ।

छत्तीसगढ़ शासन के आदिवासी विकास विभाग, दुर्ग द्वारा संचालित रविदास चर्म शिल्प योजना के तहत केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर जी ने स्वयं हितग्राहियों को पेटी प्रदान की। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि गुरु रविदास जी के समानता, भक्ति और सामाजिक न्याय के संदेश को आत्मसात करते हुए सरकार परंपरागत व्यवसाय से जुड़े लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्यरत है। चर्म शिल्प पेटी वितरण से हितग्राहियों को अपने कौशल को बेहतर ढंग से निभाने में सहायता मिलेगी।

कार्यक्रम में लाभान्वित हितग्राहियों ने केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, विधायक रिकेश सेन, आदिवासी विकास विभाग के अधिकारियों एवं छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज के सामाजिक भाइयों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सहायता उनके परिवार की आजीविका में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

इस मौके पर समाज के उत्थान एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी ने संत गुरु रविदास जी को नमन किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम गुरु जी के जयंती उत्सव की भावना के अनुरूप श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545