Saturday, 7 Mar 2026

अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकी महासमुंद की बेटी चैन कुमारी निषाद

महासमुंद। जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी चैन कुमारी निषाद ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। दक्षिण कोरिया के डोंगहे में 25 से 30 अगस्त 2024 तक आयोजित प्रथम विश्व वुडबॉल एशिया कप एवं आठवीं कोरियन ओपन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया।

यह उपलब्धि महासमुंद जिले के लिए गर्व का विषय है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में जिला प्रशासन द्वारा चैन कुमारी निषाद का विशेष सम्मान किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद रूप कुमारी चौधरी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

खेल क्षेत्र में चैन कुमारी निषाद की यह सफलता न सिर्फ उनके परिवार और जिले के लिए, बल्कि पूरे राज्य के लिए प्रेरणा बनी है। उनके इस प्रदर्शन ने यह साबित किया कि लगन और मेहनत से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी छत्तीसगढ़ की बेटियां परचम लहरा सकती हैं।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545