Saturday, 7 Mar 2026

नगर निगम की सख्त कार्रवाई 9 दुकानें सील

भिलाई। स्वच्छ एवं सुंदर भिलाई बनाने के अभियान के तहत नगर पालिक निगम भिलाई ने बकाया किराया न चुकाने वाले दुकानदारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वार्ड 16 के आकाशगंगा व्यावसायिक परिसर में स्थित 9 दुकानों को सील कर दिया गया। इन दुकानों का आवंटन निगम द्वारा व्यवसाय के लिए किया गया था और प्रतिमाह किराया निर्धारित था, लेकिन दुकानदारों ने किराए में हुई वृद्धि की राशि जमा नहीं की।

निगम द्वारा कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद निर्धारित अवधि में किराया न जमा करने पर दुकानों का आवंटन निरस्त कर दिया गया और इसके बाद सीलिंग की कार्रवाई की गई। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर उपायुक्त डी.के. कोसरिया, जोन-1 राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने यह एक्शन लिया। कार्रवाई के दौरान राजस्व अधिकारी जे.पी. तिवारी, बेदखली प्रभारी विनय शर्मा, अनुरेखक उन्मेश साहू, सहायक राजस्व अधिकारी सुनील जोशी, प्रसन्न तिवारी, बसंत देवांगन, बेदखली सहायक प्रभारी हरिओम गुप्ता सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

निगम ने चेतावनी दी है कि आकाशगंगा परिसर के अलावा अन्य व्यावसायिक परिसरों में भी किराया वसूली के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। यदि आवंटी किराया जमा नहीं करते, तो आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इससे निगम कोष में राजस्व वृद्धि होगी और अनुशासन बनाए रखने में मदद मिलेगी। यह कार्रवाई भिलाई को और अधिक व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दुकानदारों से अपील की गई है कि वे शीघ्र बकाया राशि जमा करवाएं ताकि आगे की असुविधा से बच सकें।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545