Saturday, 7 Mar 2026

अटल जन्मशती पर प्रदेश भर में विकास की सौगात, 25 दिसंबर को 115 अटल परिसरों का एक साथ लोकार्पण

संवाददाता बालाराम कोलते 

भिलाई। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशती के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात देने जा रही है। राज्य के 115 नगरीय निकायों में निर्मित अटल परिसरों का भव्य लोकार्पण कार्यक्रम 25 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित अन्य मंत्रिगण रायपुर के फुंडहर चौक से पूर्वाह्न 10 बजे वर्चुअल माध्यम से सभी अटल परिसरों का लोकार्पण करेंगे। यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में एक साथ प्रसारित होगा।

भिलाई नगर निगम क्षेत्र में भी अटल परिसर का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। यह परिसर **स्वच्छ एवं सुंदर भिलाई** की परिकल्पना को मूर्त रूप देगा। यहां नागरिकों को हरित क्षेत्र, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य जनसुविधाएं उपलब्ध होंगी।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देश पर सभी निकायों में कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। लोकार्पण स्थल पर साफ-सफाई, साज-सजावट, लाइव स्ट्रीमिंग के लिए प्रोजेक्टर-स्क्रीन, साउंड सिस्टम, मंच व्यवस्था और कुर्सियों की बैठक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की भी पूरी तैयारी है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अटलजी के सुशासन और विकास के सपनों को साकार करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। ये परिसर न केवल शहरों को सुंदर बनाएंगे, बल्कि नागरिकों को बेहतर जीवन सुविधाएं भी प्रदान करेंगे। भिलाईवासियों से अपील की गई है कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होकर स्वच्छ एवं विकसित भिलाई के निर्माण में अपना योगदान दें।

 

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545