Saturday, 7 Mar 2026

ऑनलाइन दोस्ती, वर्चुअल शादी, ब्लैकमेल, दुष्कर्म, फिर फरार

जशपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती का झांसा देकर नाबालिग बालिका से वर्चुअल शादी रचाने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और साथी को भेजकर सुहागरात के नाम पर दुष्कर्म करवाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जशपुर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी दिलीप चौहान (29 वर्ष) को कुनकुरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पहले आरोपी कुंदन राज को 2022 में पटना (बिहार) से पकड़कर जेल भेजा गया था।

थाना दुलदुला क्षेत्र की 17 वर्षीय पीड़िता ने 9 अप्रैल 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वर्ष 2021 में बिहार निवासी कुंदन राज ने सोशल मीडिया पर बालिका की डीपी देखकर फोन कर दोस्ती की। मना करने पर आत्महत्या का नाटक कर झांसे में लिया और वीडियो कॉल पर शादी रचा ली। सुहागरात के बहाने अश्लील वीडियो बनाया। वायरल करने की धमकी देकर और वीडियो भेजे, परिवार व सहेलियों के नंबर का दबाव डालकर बालिका को मजबूर किया।

कुंदन ने अपने दोस्त दिलीप चौहान को ‘दीपक यादव’ के फर्जी नाम से भेजा, जिसने अक्टूबर 2021 में दुष्कर्म किया। यह सब कुंदन वीडियो कॉल पर देखता रहा। मना करने पर वीडियो पीड़िता की बड़ी बहन को भेज दिया। लोकलाज के डर से चुप रहने वाली बालिका ने आखिरकार दीदी के साथ थाने में शिकायत की।

मामला दर्ज होते ही पुलिस ने IPC की धारा 294, 506, 354(क)(ग), 376(2)(n), 509(ब), POCSO एक्ट की 4, 6, 12 तथा IT एक्ट की 67(b) के तहत कार्रवाई की। कुंदन को 2022 में पटना से गिरफ्तार कर मोबाइल जप्त किया। दिलीप फरार था, जो ठिकाने बदलता रहा। मुखबिर और टेक्निकल टीम की मदद से गोवा तक ट्रेस किया, लेकिन चकमा देकर भागा। अंततः कुनकुरी से पकड़ा गया।

पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के समक्ष दिलीप की शिनाख्त की। अपराध कबूलने पर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि संवेदनशील मामले में साइबर सेल (निरीक्षक संत लाल आयाम, प्रधान आरक्षक अनंत मिराज किस्पोट्टा) और थाना दुलदुला टीम (निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, आरक्षक आनंद खलखो, अकबर चौहान, बसनाथ साहनी, अल्बर्ट कुजूर) की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस ने साइबर क्राइम व बाल यौन शोषण पर सतर्कता बरतने की अपील की।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545