Saturday, 7 Mar 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के लिए अवसर

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (AHP घटक) के अंतर्गत मकान प्राप्त कर चुके हितग्राहियों के लिए 1 दिसम्बर 2025 को आवास ऋण मेला आयोजित किया जाएगा। यह मेला निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशन में निगम मुख्य कार्यालय प्रांगण में दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा।

निगम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आवास ऋण मेला में विभिन्न बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे, जो अपने–अपने बैंक की ऋण योजनाओं, ब्याज दरों, पात्रता मानकों एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में विस्तृत जानकारी देंगे। हितग्राही अपनी पसंद के बैंक से ऋण संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे।

निगम ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत AHP घटक में मकान आबंटित किए गए सभी हितग्राहियों को इस मेला में आमंत्रित किया गया है। हितग्राही आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित समय पर पहुँचकर ऋण सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

निगम प्रशासन ने हितग्राहियों से आग्रह किया है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने आवास निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने हेतु ऋण संबंधी जानकारी एवं सहायता प्राप्त करें।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545