महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राजू मिर्धा को भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला मंत्री मनोनीत किए जाने पर युवाओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। भाजपा ग्रामीण मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि इस नियुक्ति से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और अनुसूचित जाति मोर्चा को जिले में सक्रिय नेतृत्व मिलेगा।
ग्रामीण मंडल के मीडिया प्रभारी कांत शर्मा सहित प्रेमलाल साहू, भागीरथी मेहरा, कमलेश ध्रुवंशी, कौशिक सेन, जीतेश यादव, ईश्वर पटेल और मोमेंद्र साहू ने बधाई देते हुए संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।
नवनियुक्त जिला मंत्री राजू मिर्धा ने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा, बीज विकास निगम के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) चंद्रहास चंद्राकर, चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) ध्रुव कुमार मिर्धा, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सनम जांगड़े, भाजपा जिला अध्यक्ष ऐतराम साहु, जिला अजा मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद सागर, भाजपा नेत्री मोनिका साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पवन पटेल तथा मंडल अध्यक्ष दिग्विजय साहु सहित सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए विश्वास और मार्गदर्शन के आधार पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।


