संवाददाता बालाराम कोलते
दुर्ग। उमरपोटी स्थित मानस भवन में शिवसेना की दुर्ग जिला इकाई द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर से शिवसेना के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और महिला सेना सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 11 से 14 नवंबर तक दंतेवाड़ा से रायपुर तक होने वाले चार दिवसीय हिंदू राष्ट्र मोर्चा को सफल बनाने हेतु रणनीति तय करना और गौवंश रक्षा महा हस्ताक्षर अभियान के तहत सक्रिय शिव सैनिकों का सम्मान करना था।
इस अवसर पर शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार, भारतीय कामगार सेना प्रदेश अध्यक्ष मधुकर पांडे, प्रदेश महासचिव रेशम जांगड़े, एच.एन. पालीवाल, संजय नाग, और संभाग प्रमुख राकेश श्रीवास्तव सहित प्रदेश के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिला ग्रामीण अध्यक्ष योगेश कानेकर ने बताया कि इस आयोजन में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन में शिवसेना के योगदान को याद किया गया। उन्होंने कहा कि 1986 से ही शिवसेना प्रदेश में छत्तीसगढ़ राज्य की मांग को लेकर संघर्षरत रही है — भोपाल पदयात्रा, दिल्ली जंतर-मंतर प्रदर्शन और निरंतर आंदोलन इसका प्रमाण हैं।
कार्यक्रम में शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार का विशेष रूप से सम्मान किया गया, जिन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई थी। जिला उपप्रमुख शिवराम केसरवानी ने कहा कि “गौवंश रक्षा महा हस्ताक्षर अभियान” जिले में ऐतिहासिक रूप से सफल रहा है। उन्होंने आगे बताया कि आगामी हिंदू राष्ट्र मोर्चा के दौरान गौ माता को “राजमाता” का दर्जा देने और गौहत्या करने वालों पर हत्या का प्रावधान लागू करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई जाएगी।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराम केसरवानी, प्रदेश संगठन प्रमुख राजेश ठावरे, शंकर चैनानी, डॉ. संजीव कुमार, देव प्रकाश, भविष्य विसकर्मा, राहुल सेना, अभय गिरी, दुर्गा महतो, रेणुका ठाकुर, और तोमेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में शिव सैनिक एवं महिला सेना कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में देश और धर्म की रक्षा के लिए एकजुटता और संगठन की भावना को दोहराते हुए, सभी शिव सैनिकों ने आगामी 11 नवंबर से शुरू होने वाले हिंदू राष्ट्र मोर्चा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।


