Saturday, 7 Mar 2026

तेन्दूकोना पुलिस की कार्रवाई, 55 पौवा देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, बाइक जप्त

महासमुंद/तेन्दूकोना। थाना तेन्दूकोना पुलिस ने अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 55 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से शराब के साथ-साथ परिवहन में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल भी जप्त की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 दिसंबर को थाना तेन्दूकोना में पदस्थ प्रधान आरक्षक  गिरधर राम पटेल हमराह स्टाफ के साथ जुर्म जरायम पतासाजी एवं वारंट तामिली हेतु शासकीय वाहन से रवाना हुए थे। इसी दौरान तेन्दूकोना बस स्टैंड के पास मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति काले-सिल्वर रंग की अपाचे मोटरसाइकिल में शराब लेकर बिक्री हेतु जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम मुडागांव तिराहा के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। पूछताछ में मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम प्रेमलाल साहू पिता महेश साहू, उम्र 34 वर्ष, निवासी कौहाकुडा, थाना पिथौरा, जिला महासमुंद बताया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल में रखे काले रंग के बैग से 55 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 9900 एमएल तथा अनुमानित कीमत 4400 बताई गई।

आरोपी के पास शराब एवं वाहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। मौके पर ही शराब को सीलबंद कर पंचनामा तैयार किया गया तथा परिवहन में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक CG06GW7563, जिसकी कीमत करीब 35,000 है, को भी जप्त किया गया। इस प्रकार जप्त मशरूका की कुल कीमत 39,400 रूपए आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए देहाती नालसी दर्ज की, जिसे बाद में थाना लाकर विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके परिजनों को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की विवेचना कर रही है।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545