Saturday, 7 Mar 2026

अवैध बैनर, पोस्टर और होर्डिंग हटाने का अभियान तेज

भिलाईनगर,। भिलाई नगर निगम ने शहर की सुंदरता और स्वच्छता बनाए रखने के लिए अवैध रूप से लगाए गए बैनर, पोस्टर, होर्डिंग और विज्ञापन बोर्डों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। निगम क्षेत्र के सभी जोन में इन अवैध प्रचार सामग्रियों को हटाने का अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, 6 नवम्बर को वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक  रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल, और निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में शहर की सौंदर्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निर्णायक निर्णय लिया गया।

महापौर ने इस निर्णय पर दुर्ग सांसद  विजय बघेल और भिलाई नगर विधायक  देवेंद्र यादव से भी चर्चा कर सहमति प्राप्त की। बैठक के दौरान सभी जोन आयुक्तों और सहायक राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने जोन क्षेत्रों से तत्काल बैनर, पोस्टर और विज्ञापन बोर्ड हटाएँ।

निर्देशों के अनुपालन में निगम के सभी जोन क्षेत्रों में शासकीय भवनों, विद्युत पोलों और दिशा सूचकों पर लगे पुराने और अवैध बैनर-होर्डिंग्स को हटाया जा चुका है। निगम अधिकारियों का कहना है कि ऐसे अव्यवस्थित और बेतरतीब पोस्टर शहर की सुंदरता में बाधा बनते हैं, इसलिए यह कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।

निगम ने सभी जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों, समाजसेवियों, व्यवसायियों और नागरिकों से अपील की है कि वे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए अपने समर्थकों को बैनर-पोस्टर लगाने से रोकें। साथ ही निगम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि किसी व्यक्ति द्वारा निगम की अनुमति के बिना जन्मदिन, त्यौहार या अन्य आयोजनों के बैनर-पोस्टर लगाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी चालानी कार्यवाही की जाएगी।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545