Wednesday, 10 Jun 2026

12 नवम्बर को भिलाई में प्रधानमंत्री आवास योजना की खुलेगी लॉटरी  

भिलाईनगर। शहरवासियों के लिए खुशखबरी — प्रधानमंत्री आवास योजना (मोर मकान-मोर आस एवं मोर मकान-मोर चिन्हारी घटक) के तहत निर्मित एवं निर्माणाधीन मकानों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। यह खुली लॉटरी आगामी 12 नवम्बर दोपहर 12 बजे नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय सभागार में आयोजित की जाएगी।

निगम प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पात्र हितग्राहियों द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर नियमानुसार 10 प्रतिशत अंशदान राशि एवं बेदखली व्यवस्थापन हेतु 75,000 रुपये की राशि निगम कोष में जमा कराई गई है। अब इन सभी पात्र हितग्राहियों को लॉटरी प्रक्रिया में सम्मिलित किया जाएगा।

निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि लॉटरी की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होगी। नियमानुसार वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजन हितग्राहियों को प्राथमिकता देते हुए भूतल के आवासों का आवंटन किया जाएगा। इसके बाद शेष हितग्राहियों को भी लॉटरी के माध्यम से आवास उपलब्ध कराए जाएंगे।

आवास योजना शाखा द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, जिन पात्र हितग्राहियों ने अभी तक अपनी अंशदान राशि जमा नहीं की है, वे लॉटरी से पूर्व कार्यालयीन समय में 10% राशि जमा कर प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। नगर निगम भिलाई ने समस्त पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर लॉटरी प्रक्रिया में भाग लें और योजना का लाभ प्राप्त करें। “यह लॉटरी न केवल आवास वितरण की प्रक्रिया है, बल्कि हर जरूरतमंद परिवार के अपने घर के सपने को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!