Saturday, 7 Mar 2026

491 बकायादारों की लाइन कटी, 168.64 लाख रुपये की वसूली

महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के महासमुंद संभाग में लंबित बिजली बिलों की वसूली के लिए बड़ा अभियान चलाया गया। अधीक्षण अभियंता वाय.के. मनहर के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने कार्यपालन अभियंता  पी.आर. वर्मा के नेतृत्व में संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में सामूहिक लाइन विच्छेदन कार्रवाई की।

इस अभियान में कुल 174.37 लाख रुपये की बकाया राशि वाले 491 उपभोक्ताओं की विद्युत लाइनें विच्छेदित की गईं। लाइन कटते ही उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया और अधिकांश ने तुरंत भुगतान करना शुरू कर दिया। कार्रवाई के तुरंत बाद 431 उपभोक्ताओं ने कुल 168.64 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। शेष बकायादारों से भी शीघ्र वसूली की जा रही है।

विद्युत विभाग ने चेतावनी दी है कि लाइन विच्छेदन के बाद यदि कोई उपभोक्ता स्वयं अनाधिकृत रूप से लाइन जोड़ता पाया गया तो उसके विरुद्ध विद्युत अधिनियम-2003 की धारा-138 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जुर्माना एवं कारावास दोनों का प्रावधान है।

अधीक्षण अभियंता वाय.के मनहर ने कहा कि राजस्व वसूली हमारी प्राथमिकता है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। हम उपभोक्ताओं से अपील करते हैं कि हर माह समय पर बिजली बिल जमा करें, ताकि उन्हें लाइन कटने जैसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार की विद्युत संबंधी शिकायत या बिल भुगतान में सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 1912 पर कभी भी संपर्क करें। विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि समय पर बिल भुगतान न करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545