Saturday, 7 Mar 2026

अनुसूचित जाति-जनजाति समाज का अनिश्चितकालीन धरना जारी, न्याय एवं अधिकारों की मांग को लेकर सैकड़ों लोग जुटे

बेमेतरा। जिले में अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज द्वारा विभिन्न गंभीर मामलों में न्याय, सुरक्षा और लंबित मांगों को लेकर आज से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया। धरना कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज के प्रदेश अध्यक्ष के.एल. टांडेकर, प्रदेश उपाध्यक्ष बालाराम कोलते, वरिष्ठ सामाजिक नेता टी.आर. बांधेकर, खिलावन लांजेकर, तथा भीम आर्मी बेमेतरा के जिला अध्यक्ष रावल रेडकर सहित संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आंदोलनकारियों ने साफ कहा है कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, धरना अनवरत जारी रहेगा।

प्रमुख माँगें इस प्रकार हैं

1. टार्जन गायकवाड़ हत्याकांड की CBI जांच, ग्राम हरदी लालपुर के युवा टार्जन गायकवाड़ की निर्मम हत्या की CBI जांच, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा, तथा सरकारी नौकरी देने की माँग।

2. फरार POCSO आरोपी की गिरफ्तारी, ग्राम टिपनी (थाना थानखमरिया) के 18 माह से फरार बलात्कार एवं POCSO एक्ट के आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी।

3. SC/ST छात्रों की छात्रवृत्ति, पिछले तीन वर्षों से लंबित छात्रवृत्ति को तुरन्त जारी करने की मांग।

4. शामदास सतनामी को पाँच बार मकान तोड़े जाने पर न्याय ग्राम मोहतरा खण्डसरा में पीड़ित का मकान बार-बार तोड़े जाने पर मुआवजा, प्रधानमंत्री आवास पट्टा और स्थायी बिजली कनेक्शन की मांग।

5. रबेल राडेकर को उचित मुआवजा एवं आवास ग्राम कुरदा में मकान तोड़े जाने पर पीड़ित रबेल राडेकर को मुआवजा एवं पीएम आवास पट्टा।

6. विजय लक्ष्मी के मकान तोड़ने की घटना ग्राम खापरी गाड़ामोड़ में पीड़िता का मकान तोड़े जाने पर मुआवजा और आवास पट्टा की मांग।

7. भागबली ध्रुव को मानसिक/आर्थिक उत्पीड़न से मुक्ति ग्राम पचभैया में गैर-आदिवासी व्यक्ति द्वारा लगातार उत्पीड़न पर पुलिस कार्रवाई की मांग।

8. ईश्वर राजा पर गौरी-गौरा विसर्जन के दौरान हमले का मामला

गाँव सुकुलपारा नवागढ़ में असमाजिक तत्वों द्वारा जातिगत गाली-गलौज, मारपीट करने वालों पर त्वरित कार्रवाई की मांग।

9. अधियारखोर पंचायत में आवास निर्माण में अवैध बाधा रोकने की मांग, PMAYG के स्वीकृत आवास निर्माण में रोड़ा अटकाने वालों के विरुद्ध तत्काल रोकथाम व कार्रवाई की मांग।

धरने में शामिल सामाजिक संगठनों ने चेतावनी दी है कि सरकार और प्रशासन जब तक ठोस कार्रवाई नहीं करेगा, तब तक धरना समाप्त नहीं होगा। उन्होंने आम नागरिकों से भी न्याय की इस लड़ाई में सहयोग और समर्थन की अपील की है।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545