Saturday, 7 Mar 2026

सर्व रविदास समाज’ के प्रदेश पदाधिकारियों का 9 नवम्बर को रायपुर में होगा चुनाव

संवाददाता बालाराम कोलते 

रायपुर। छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज ने स्पष्ट किया है कि 2 नवम्बर 2025 को घासीदास प्लाज़ा रायपुर में समाज की किसी भी प्रकार की आमसभा या कार्यकारिणी गठन से जुड़ी बैठक आयोजित नहीं की जा रही है। समाज के पदाधिकारियों ने इस तरह की खबरों को पूरी तरह असत्य, भ्रामक और समाज विरोधी तत्वों द्वारा फैलाया गया भ्रम बताया है।

प्रदेश अध्यक्ष के एल टांडेकर ने जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि 12 अक्टूबर 2025 को घासीदास प्लाज़ा रायपुर में आयोजित बैठक में सर्व रविदास समाज के प्रथम कार्यकाल की अवधि पूर्ण होने के उपरांत, नई कार्यकारिणी के गठन पर विचार-विमर्श किया गया था। इस दौरान सदस्यों से सुझाव एवं विचार आमंत्रित किए गए थे, ताकि नियमानुसार आगामी कार्यकारिणी का गठन पारदर्शी रूप से किया जा सके।

लेकिन बैठक के एजेंडा से हटकर कुछ असंतुष्ट एवं सामाजिक विरोधी तत्वों ने लगातार यह दुष्प्रचार किया कि 2 नवम्बर को रायपुर में पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया जाएगा। समाज ने इसे पूरी तरह निराधार और शासन के नियमों के विपरीत बताया है।

संस्था ने समाज के सभी भाइयों, बहनों और युवाओं से अपील की है कि वे इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल पंजीकृत संस्था से जारी अधिकृत सूचना पर ही विश्वास करें। समाज ने यह भी स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ शासन से विधिवत पंजीकृत सामाजिक संस्था है और इसका संचालन उसके विधान (बाय-लॉज़) के अनुसार किया जाता है।

संस्था ने यह भी बताया कि विधान के अनुरूप चुनाव प्रक्रिया की आधिकारिक घोषणा पहले ही की जा चुकी है। जिसके तहत 9 नवम्बर 2025 को घासीदास प्लाज़ा रायपुर में चुनाव अधिकारी की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। केवल वही चुनाव विधि सम्मत और मान्य होगा। समाज ने चेतावनी दी है कि जो लोग भ्रामक सूचना प्रसारित कर समाज में विघटन और संगठन को कमजोर करने का कार्य कर रहे हैं, उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545