Saturday, 7 Mar 2026

जिला जेल महासमुंद का अंडरट्रायल रिव्यू कमेटी ने किया औचक निरीक्षण

महासमुंद, 29 सितंबर। जिला जेल महासमुंद में आज सोमवार को अंडरट्रायल रिव्यू कमेटी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनीता डहरिया, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना ठाकुर, अतिरिक्त कलेक्टर अक्षा गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय, नायब तहसीलदार जुगल किशोर, सहायक जेल अधीक्षक मुकेश प्रसाद कुशवाहा, जेल चिकित्साधिकारी महेन्द्र चौधरी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान कमेटी ने कैदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली, जिसमें विधिक सहायता, खान-पान, स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं और जेल सुरक्षा जैसी विषयों पर चर्चा हुई। कमेटी ने जेल की संपूर्ण व्यवस्था को संतोषजनक पाया।

बैठक में कैदियों के स्वास्थ्य, विधिक सहायता और जेल विस्तार को लेकर कई अहम बिंदुओं पर विचार किया गया। इसमें नये बैरकों का निर्माण, आधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम, अत्याधुनिक मुलाकात कक्ष, कैदियों के कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण व्यवस्था और सरायपाली में 300 क्षमता वाली नयी उप-जेल के निर्माण हेतु भूमि हस्तांतरण एवं जेल निर्माण प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने इस दौरान जेल में सुधार और कैदियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545