Saturday, 7 Mar 2026

764 मतदाताओं का समयबद्ध सत्यापन, अद्यतन एवं सुधार कार्य पूर्ण—जिले के लिए बना उदाहरण

महासमुन्द। बसना विधानसभा क्षेत्र के पिरदा मंडल अंतर्गत ग्राम कारीडोंगर स्थित निर्वाचन बूथ क्रमांक 134 ने मतदाता सूची सुधार कार्यक्रम SIR-2026 में शत-प्रतिशत सत्यापन कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। बूथ टीम द्वारा घर-घर जाकर कुल 764 मतदाताओं का सत्यापन, अद्यतन एवं आवश्यक सुधार कार्य निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुरूप समय सीमा में संपन्न किया गया।

इस सफलता के पीछे बूथ टीम, बूथ अध्यक्ष, बीएलए-1, बीएलए-2 तथा शासकीय अमले की सतत सक्रियता, समर्पण, समन्वय और कर्तव्यनिष्ठा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम द्वारा किए गए इस सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी कार्य को निर्वाचन प्रक्रिया में दक्षता और जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है।

कारीडोंगर बूथ की इस उपलब्धि पर महासमुंद लोकसभा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, बसना विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू सहित जिला स्तरीय जनप्रतिनिधियों ने बूथ टीम के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह उपलब्धि जिले भर के लिए प्रेरणादायक है और निर्वाचन व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने यह भी कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण और अद्यतन कार्य निर्वाचन प्रक्रिया की अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसे कारीडोंगर बूथ टीम ने पूरी निष्ठा, दक्षता और पारदर्शिता के साथ पूर्ण किया है। इस प्रयास से न केवल मतदाताओं में जागरूकता और विश्वास बढ़ा है, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया भी और अधिक सुदृढ़ हुई है।

कारीडोंगर बूथ का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन कार्यकर्ताओं एवं शासकीय अमले के सेवा भाव और समर्पण का साक्षात प्रमाण है, जो जिले के अन्य बूथों को भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545