Wednesday, 10 Jun 2026

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम, आर.डी. कोरी ने दी श्रद्धांजलि

भिलाई। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन दुर्ग द्वारा महात्मा गांधी कला मंदिर, भिलाई में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न जनजातीय समुदायों की सांस्कृतिक विरासत और योगदान पर केंद्रित प्रस्तुतियाँ हुईं तथा स्वतंत्रता संग्राम में भगवान बिरसा मुंडा के ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम में सेल भिलाई इस्पात संयंत्र अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, नि:शक्त, महिला एवं अन्य पिछड़ा वर्ग एसोसिएशन के चेयरमैन आर.डी. कोरी ने उपस्थित होकर भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया तथा जनजातीय समाज के संघर्ष और गौरव को सम्मान देने हेतु जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

इस आयोजन में दुर्ग लोकसभा सांसद  विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आर.डी. कोरी ने सांसद द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे जनहित कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनजातीय समाज के उत्थान और उनके अधिकारों की रक्षा हेतु सांसद द्वारा निरंतर सकारात्मक पहल की जा रही है।

कार्यक्रम का संचालन जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने जनजातीय गौरव दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने सामाजिक चेतना और जनअधिकारों के लिए जिस साहस और संघर्ष का परिचय दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। जनजातीय गौरव दिवस का यह कार्यक्रम सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रेरक वक्तव्यों और सामाजिक एकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!