Saturday, 7 Mar 2026

पत्नी ने पति के गुप्तांग को दांतों से काटा, आरोपी महिला गिरफ्तार

रायगढ़। जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने गुस्से में आकर अपने पति के गुप्तांग को दांतों से काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह मामला रायगढ़ जिले का पहला मामला बताया जा रहा है।

घटना ग्राम बनेकेला की है। जानकारी के अनुसार, 33 वर्षीय अनिल राठिया राजमिस्त्री का काम करता है। उसकी शादी करीब 13 साल पहले हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर करीब 1 बजे अनिल की पत्नी बिमला राठिया का अपनी ननंद से घरेलू विवाद को लेकर झगड़ा हो रहा था। जब अनिल ने बीच-बचाव किया तो विवाद और बढ़ गया।

उस वक्त अनिल शराब के नशे में था। इसी दौरान उसकी पत्नी बिमला ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर महिला ने अपने पति के गुप्तांग को दांतों से काट लिया। इस घटना से अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोगों ने घायल अनिल को तत्काल लैलूंगा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज कर 7 से 8 टांके लगाए। इलाज के बाद पीड़ित थाने पहुंचा और पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

मामले की पुष्टि करते हुए लैलूंगा SDOP सिद्धांत तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ 296 बीएनस, 115(2) बीएनएस और 118(1) बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545