Saturday, 7 Mar 2026

एंबुलेंस की आड़ में 5 क्विंटल 20 किलो गांजा बरामद, 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद। जिले के थाना कोमाखान क्षेत्र अंतर्गत अंतरराज्यीय जांच चौकी टेमरीनाका पर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए एंबुलेंस के जरिए गांजा तस्करी का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने महाराष्ट्र के तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 क्विंटल 20 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 2 करोड़ 60 लाख रुपये आंकी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, कोमाखान पुलिस द्वारा नियमित जांच के दौरान एक एंबुलेंस को टेमरीनाका पर रोका गया। वाहन में दवाइयाँ रखी हुई थीं, लेकिन पुलिस को संदेह होने पर जब गहन तलाशी ली गई तो एंबुलेंस के भीतर बने गुप्त चैंबर का खुलासा हुआ। चैंबर खोलते ही उसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसे बेहद शातिर तरीके से छिपाकर ले जाया जा रहा था।

तलाशी के दौरान पुलिस को एंबुलेंस के अंदर अन्य वाहनों की नंबर प्लेटें भी मिलीं। जांच में उड़ीसा पासिंग की नंबर प्लेट फर्जी पाई गई, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि तस्कर पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए बार-बार वाहन की पहचान बदलते थे।

पुलिस ने मौके से सागर बाघ, सुशील तावड़े और संजू अहीरे—तीनों निवासी महाराष्ट्र—को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की गई है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है। इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि महासमुंद पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ पूरी सख्ती से मोर्चा खोले हुए है। एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवा की आड़ में की जा रही तस्करी ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं, जिनकी जांच अब आगे की जाएगी।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545