Saturday, 7 Mar 2026

जनपद अध्यक्ष केशव नायक राम चंद्राकर ने बांटे पेंशन आदेश, सभी पात्रों को लाभ पहुंचाने का दिया आश्वासन

नवरात्र पर मिला माता रानी का आशीर्वाद

बागबाहरा। जनपद पंचायत बागबाहरा में समाज कल्याण विभाग द्वारा रजत महोत्सव सेवा पखवाड़ा-2025 के अंतर्गत सामाजिक सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वीकृत पेंशन हितग्राहियों को पेंशन आदेश वितरित किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष केशव नायक राम चंद्राकर ने अपने करकमलों से हितग्राहियों को पेंशन आदेश सौंपे। उन्होंने इसे नवरात्र पर माता रानी का आशीर्वाद बताते हुए कहा कि यह पेंशन लाभार्थियों के जीवनयापन और भरण-पोषण में सहारा बनेगी।

जनपद अध्यक्ष ने कहा कि पेंशन सुविधा केवल कुछ लोगों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि क्षेत्र के सभी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे, इसके लिए वे पूरी तरह कटिबद्ध हैं। समाज कल्याण विभाग को उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी पात्र हितग्राही को योजना से वंचित न किया जाए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि ऐसे कार्यक्रम सभी पंचायतों में आयोजित हों, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ वास्तव में हर पात्र व्यक्ति तक पहुंच सके।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य भूपेंद्र दीवान, सरपंच संघ अध्यक्ष एडिशन ठाकुर, पूर्व सरपंच रामलाल सिन्हा (खल्लारी), रिंकू चेतन चंद्राकर (म क बाहरा), भानमती ध्रुव (सिर्रीपठारीमुडा), विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश यादव, मुबारक अली, समाज शिक्षा संगठक मानसिंह बरिहा, वरिष्ठ करारोपण अधिकारी लखनलाल साहू सहित ग्राम पंचायत घुचापालीकला, हरनादादर और बागबाहराकला के सचिवगण उपस्थित रहे।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545