Saturday, 7 Mar 2026

राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी देने वाले भाजपा प्रवक्ता पर FIR की मांग

महासमुंद। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज गहरी चिंता और आक्रोश व्यक्त करते हुए सिटी कोतवाली का घेराव किया। मामला उस अशोभनीय बयान से जुड़ा है जिसमें केरल भाजपा प्रवक्ता पिन्टू अमित महादेव ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सीने में गोली मारने की धमकी दी है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह न केवल एक व्यक्ति विशेष को धमकी है, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था, संवैधानिक मूल्यों और देश की जनता की आवाज़ पर सीधा हमला है। इस गंभीर प्रकरण को लेकर कांग्रेसजनों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर शीघ्र और कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद की ओर से जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव आलोक चंद्राकर, शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, ग्रामीण अध्यक्ष ढेलू निषाद, खिलावन साहू, नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन चंद्राकर, महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, पूर्व उपाध्यक्ष नगरपालिका मनोज कांत साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी राजेंद्र चंद्राकर, गुरमीत चावला, पार्षद मुस्ताक खान, पूर्व जनपद सदस्य आरिन चंद्राकर, अधिवक्ता भारत ठाकुर, तबरेज खान, सोनम रामटेके, ममता चंद्राकर, सेवादल के जिला अध्यक्ष नितेंद्र बैनर्जी, पूर्व एल्डरमैन जावेद चौहान, प्रकाश अजमानी, टोमन सिंह कागजी, सुरेंद्र ठाकुर, डॉ. बलवंत साहू, अनुराग चंद्राकर, आकाश निषाद, मनोहर ठाकुर, विनोद युगर, संतोष धीवर, मानिक साहू, सागर डोंगरे, तुलसी देवदास, भानु सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी केवल कांग्रेस पार्टी के नेता ही नहीं बल्कि करोड़ों देशवासियों की आवाज़ और लोकतंत्र की उम्मीद हैं। ऐसे में उनके खिलाफ हिंसा भड़काने वाले बयान को कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545