Wednesday, 10 Jun 2026

अंधड़-बारिश का कहर, 60% शहर अंधेरे में, NH-353 पर घंटों जाम

महासमुंद। आज शाम करीब 6:30 बजे आए तेज अंधड़ और बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। अचानक बदले मौसम ने शहर की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया, जिससे लगभग 60 प्रतिशत इलाके पिछले चार घंटे से अंधेरे में डूबे हुए हैं। कई मोहल्लों में बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, महासमुंद से गुजरने वाली नेशनल हाईवे 353 (बेलसोढ़ा से खरोरा मार्ग) पर तेज हवा के कारण सड़क किनारे लगे कई पेड़ गिर गए। पेड़ों के सड़क पर गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और घंटों लंबा चक्काजाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ों को हटाने का कार्य शुरू किया गया। देर रात तक मार्ग को बहाल करने के प्रयास जारी रहे।

 

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!