Thursday, 28 May 2026

डॉ. अजय पटनायक बने CCQC–2025 काव्य लेखन प्रतियोगिता के विजेता

भिलाई। भिलाई स्थित शंकराचार्य विश्वविद्यालय में आयोजित चैप्टर कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स (CCQC–2025) में “आत्मनिर्भर विकसित भारत के लिए गुणवत्ता अवधारणाएँ” विषय पर आयोजित विशेष काव्य लेखन प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों के प्रतिभागियों को भी टक्कर मिली। इस प्रतियोगिता में जिंदल पावर लिमिटेड, तमनार के प्रख्यात कवि एवं साहित्यकार डॉ. अजय पटनायक ने अपनी उत्कृष्ट रचना से निर्णायक मंडल और दर्शकों का मन मोहते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

डॉ. पटनायक वर्तमान में आकाश क्वालिटी सर्किल, जिंदल पावर लिमिटेड, तमनार के सक्रिय सदस्य हैं। इससे पूर्व भी वे कई बार इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विजेता रह चुके हैं। उनके साहित्यिक योगदान और नवाचारपूर्ण दृष्टिकोण को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक पुरस्कार और सम्मान मिल चुके हैं।

क्वालिटी सर्किल के सदस्य के रूप में डॉ. पटनायक काईजन (Kaizen) गतिविधियों के माध्यम से संयंत्र की निरंतर उन्नति में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर संयंत्र के विभाग प्रमुख, अधिकारी–कर्मचारी और साहित्यिक जगत के साथियों ने उन्हें हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत सम्मान का प्रतीक है, बल्कि छत्तीसगढ़ और भारत के लिए गुणवत्ता, नवाचार और साहित्यिक प्रतिभा का एक प्रेरक उदाहरण भी है।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!