Wednesday, 10 Jun 2026

बड़ी खबर : जांजगीर-चांपा में दिनदहाड़े 7 लाख की लूट

नैला नगर पालिका क्षेत्र में खाद व्यापारी लूट का शिकार

जांजगीर-चांपा। जिले से बड़ी वारदात सामने आई है। नैला नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 में खाद व्यापारी अरुण अग्रवाल से दो नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक की नोक पर करीब 7 लाख रुपये लूट लिए। व्यापारी खाद कलेक्शन का पैसा लेकर अपने घर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोककर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाश पूरी तरह से नकाबपोश थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

घटना की सूचना मिलते ही नैला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस बदमाशों की तलाश में इलाके की नाकाबंदी कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में इस घटना के बाद आक्रोश है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!