Saturday, 7 Mar 2026

ब्रेकिंग न्यूज_ प्रेम प्रसंग में किशोर की संदिग्ध मौत? जंगल में मिला सड़ा-गला शव 

बसना/भंवरपुर। चौकी भंवरपुर थाना बसना क्षेत्र में 29 जनवरी से लापता 17 वर्षीय किशोर राजा उर्फ उद्रेश वर्मा निवासी ग्राम सर्वा थाना कसडोल जिला बलौदाबाजार का शव आज जमनीडीह के पास पहाड़ी जंगल में सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

परिजनों की सूचना पर 31 जनवरी 2026 को अपराध क्रमांक 55/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस किशोर की तलाश में जुटी थी। गुरुवार को जंगल क्षेत्र में शव मिलने पर मर्ग पंचनामा कार्रवाई की गई तथा फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

सूत्रों के अनुसार, मृतक अपने दोस्तों के साथ अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके गांव पहुंचा था। बताया जा रहा है कि गांव के कुछ लोगों ने उसे देख लिया था, जिसके बाद कथित रूप से उसका पीछा किया गया। उस समय मृतक अपने साथियों से अलग था।

सूत्रों का कहना है कि मृतक ने अपने दोस्तों को वहां से भाग जाने को कहा और स्वयं मौके से भागते हुए पास के जंगल-पहाड़ी की ओर चला गया। इसके बाद से वह लापता हो गया था। आज उसी जंगल क्षेत्र में उसका शव बरामद किया गया है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले के सभी पहलुओं प्रेम प्रसंग, संभावित विवाद और अन्य परिस्थितियों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। क्षेत्र में शोक और तरह-तरह की चर्चाओं का दौर जारी है, वहीं पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की है।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545