Saturday, 7 Mar 2026

ब्रेकिंग_महासमुंद में सड़क हादसा या हत्या? दो की मौत से गुस्साए ग्रामीणों का नेशनल हाईवे पर चक्काजाम

महासमुंद। बीती रात साराडीह और खरोरा गांव के बीच हुई भीषण सड़क दुर्घटना में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर के पति जितेंद्र चंद्राकर की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं गंभीर रूप से घायल अशोक साहू ने आज सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक ही गांव के दो लोगों की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग करते हुए नेशनल हाईवे 353 पर चक्काजाम कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि यह हादसा नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश है। उनका आरोप है कि आरोपी अमन अग्रवाल ने जानबूझकर कार से टक्कर मारकर यह घटना की है।

घटना के बाद अमन अग्रवाल खुद ही सिटी कोतवाली पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के एंगल को भी ध्यान में रखकर पूछताछ कर रही है।

इस बीच स्थानीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने इस घटना को महज़ सड़क दुर्घटना मानने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह एक सुनियोजित हत्या है और इसे हादसा बताने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545