Saturday, 7 Mar 2026

ब्रेकिंग_तरईडांड गांव में सनसनी,लुटेरों ने परिवार को बनाया बंधक, 12 लाख नगदी और जेवरात लूटे

कोरबा। जिले के बालको थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तरईडांड गांव में बीती रात लुटेरों ने आतंक मचा दिया। जानकारी के अनुसार अज्ञात लुटेरों ने एक घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया और उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। लुटेरे घर से सोने-चांदी के आभूषण और करीब 12 लाख रुपये नगद लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस, सीएसपी और एएसपी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि लुटेरों ने वारदात को बड़ी ही साजिश के तहत अंजाम दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने गांव में नाकेबंदी कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट की सम्पत्ति बरामद कर ली जाएगी। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी जांच में लगाया गया है।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545