रायपुर। छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज ने अपने सामाजिक कार्यों के विस्तार और संगठनात्मक मजबूती को देखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। संविधान में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए समाज ने बालाराम कोलते (भिलाई) को छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
संगठन ने विश्वास जताया है कि बालाराम कोलते की नियुक्ति से प्रदेश में रविदास समाज की गतिविधियों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। समाज में उनकी सक्रियता, सामाजिक हितों के प्रति समर्पण और लगातार किए जा रहे कार्यों को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई देने वालों में सुनील रामटेके, दीनानाथ प्रसाद, वर्षा बागडे, गोविंद कनौजिया, प्रकाश चौधरी, अनिल मेश्राम, हर्ष मेश्राम, राजेश गजभिए, राजेश चौधरी, मुन्ना भाई, जाकिर भाई, दीपक भारती, अजय गौतम, विनोद कश्यप, अधिवक्ता अशोक शर्मा, रंजीत दास, रविकांत देव, सुशील पारते, संजय भारती, शिवराम केसरवानी, एजीशन, मंगल सिंह, गीता कुहीकर, दशाराम पचधारे, पांडू सहित सैकड़ों सदस्यों ने बधाई देकर हर्ष व्यक्त किया।
समाजजनों का कहना है कि बालाराम कोलते के नेतृत्व में रविदास समाज में एकता, जागरूकता एवं सामाजिक विकास की धाराओं को और गति मिलेगी। संगठन के इस निर्णय का प्रदेशभर में स्वागत किया जा रहा है।


