Thursday, 28 May 2026

दुर्ग में जोरदार संविधान पर्व: एससी-एसटी-ओबीसी के मूल अधिकारों की रक्षा पर होगा बड़ा सम्मेलन!

दुर्ग/भिलाई। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 340, 341 और 342 के तहत अधिसूचित पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के मौलिक अधिकारों की मजबूत रक्षा और अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक-संवैधानिक मुद्दों पर खुलकर चर्चा होगी। अखिल भारतीय एससी-एसटी-ओबीसी संयुक्त मोर्चा छत्तीसगढ़ के बैनर तले कल 21 दिसंबर (रविवार) को संविधान पर्व सह राज्य स्तरीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

यह सम्मेलन दुर्ग के शंकर नगर स्थित मनवा कुर्मी भवन में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। इसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ओम सुधा (नई दिल्ली) सहित विभिन्न राज्यों और छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से सामाजिक पदाधिकारी, नेता और प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शिरकत करेंगे।

संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ राज्य प्रभारी अनिल मेश्राम, प्रदेश अध्यक्ष कौशल वर्मा और महासचिव रमेश पटेल ने एससी-एसटी-ओबीसी वर्ग के सभी सामाजिक सदस्यों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सम्मेलन को ऐतिहासिक और जोरदार बनाएं। उन्होंने कहा, “यह सम्मेलन हमारे संवैधानिक अधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय की लड़ाई को नई धार देगा।” यह आयोजन संविधान की भावना को जीवंत रखते हुए वंचित वर्गों की एकजुटता का प्रतीक बनेगा। सभी से अनुरोध है कि कल दुर्ग पहुंचें और इस संविधान पर्व को सफल बनाएं!

 

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!