Saturday, 7 Mar 2026

रायपुर हाई प्रोफाइल ड्रग तस्करी केस में इंटीरियर डिजाइनर युवती गिरफ्तार

रायपुर। प्रदेश के चर्चित हाई प्रोफाइल ड्रग तस्करी मामले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर की इंटीरियर डिजाइनर नव्या मलिक को मुंबई से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, नव्या उन लोगों के गिरोह से जुड़ी हुई थी जो क्लब, पब, फार्महाउस और नाइट पार्टियों में ड्रग्स की सप्लाई करता था।

जानकारी के मुताबिक, यह नशीला पदार्थ मुंबई, दिल्ली और पंजाब से मंगाया जाता था। पुलिस ने करीब एक हफ्ते पहले देवेंद्र नगर ओवरब्रिज के नीचे 3 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से ड्रग्स जब्त किया गया था। उन्हीं से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने नव्या मलिक तक पहुंच बनाई और उसे मुंबई से दबोच लिया।

पुलिस ने बताया कि नव्या पेशे से इंटीरियर डिजाइनर है और फैशन शो व नाइट पार्टियों में नियमित रूप से जाती थी। इसी दौरान वह नशे की चपेट में आ गई और फिर बड़े पैडलर्स से जुड़कर तस्करी का काम करने लगी। शुरुआत में वह दिल्ली से ड्रग्स मंगाती थी, बाद में पंजाब, हरियाणा और मुंबई के तस्करों से भी सप्लाई लेने लगी। इसमें MDMA और हेरोइन जैसी खतरनाक नशीली दवाएं शामिल थीं।

जांच के दौरान पुलिस को नव्या के मोबाइल से 36 से अधिक लोगों के साथ की गई ड्रग्स से संबंधित चैट भी मिली है। तलाशी में उसके पास से एक प्रतिबंधित नशीली टैबलेट, ड्रग्स सप्लाई का रैपर और 2 मोबाइल जब्त किए गए।

फिलहाल पुलिस ने नव्या मलिक के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे गिरोह की जड़ों तक पहुंचने के लिए आगे की जांच में जुटी हुई है।

 

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545