Saturday, 7 Mar 2026

बालाजी होटल में पकड़े गए 18 गिरफ्तार जुआरी कौन, आप भी जाने, 7 लाख 64 हजार नगद बरामद

महासमुंद। शहर के रायपुर रोड स्थित बालाजी होटल में पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली पुलिस की इस रेड में मौके से 7,64,000 नगद, 10 नग ताश पत्ती, 19 मोबाइल फोन और 52 पत्तों का ताश सेट बरामद किया गया।

यह कार्रवाई थाना महासमुंद सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने 23 अक्टूबर की रात लगभग 1.30 बजे की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बालाजी होटल की तीसरी मंज़िल में भारी दांव-पेंच के साथ जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने टीम गठित कर होटल पर दबिश दी, जहां कई रसूखदार जुआ खेलते पकड़े गए।

गिरफ्तार आरोपीगण में 1. नीरज चंद्राकर, पिता ईश्वर चंद्राकर, 2. कृष्ण कुमार साहू, पिता जेठूराम साहू 3. राहुल जैन, पिता नरेश जैन 4. तुषार चौहान, पिता मोहन चौहान 5. जितेन्द्र कुमार कुकरेजा, पिता धर्मदास कुकरेजा 6. रणवीर सिंह, पिता भूपेंद्र सिंह 7. रिंकू उर्फ़ धर्मेन्द्र जैन, पिता कन्हैया जैन, 8. रवि माहेश्वरी, पिता अशोक माहेश्वरी 9. अभिषेक जैन, पिता गौतम चंद जैन 10. मेहुल सूचक, पिता नरेश सूचक 11.शशांक जैन, पिता नरेश जैन 12. आनंद कामदार, पिता बालूलाल कामदार, 13. कुणाल चंद्राकर , पिता कमलेश चंद्राकर 14. करण चौपड़ा, पिता अशोक चंद्र चौपड़ा 15. हितेश चौहान पिता मोहन चौहान, 17. विपिन चंद्राकर पिता नारायण चंद्राकर 18. राजेश पोपट पिता धनजी भाई पोपट, सभी आरोपी महासमुंद शहर के विभिन्न वार्डों एवं इलाकों के निवासी बताए जा रहे हैं। थाना सिटी कोतवाली महासमुंद में अपराध क्रमांक 0300/2025 धारा 3(2), 5 जुआ अधिनियम एवं 111, 112 अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बरामद रकम व अन्य सामग्री को जब्त कर सभी आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। इस कार्रवाई को सिटी कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया। सूत्रों के अनुसार, बालाजी होटल में लंबे समय से होटल की आड़ में जुआ खेलने का सिलसिला जारी था। शिकायतों के बाद पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए जाल बिछाया और देर रात दबिश देकर सभी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545