रायपुर। छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज सेवा समिति की नई प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति एवं विचार-विमर्श उपरांत किया गया। समाज के संगठनात्मक सुदृढीकरण और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए डॉ. के. एल. टांडेकर को पुनः निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। नई टीम का कार्यकाल 9 नवंबर 2025 से आगामी तीन वर्षों के लिए मान्य होगा।
डॉ. टांडेकर ने कहा कि समाज को संगठित रहकर आगे बढ़ना होगा, तभी समान अधिकारों की प्राप्ति संभव है। उन्होंने राज्य सरकार से संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित करने तथा राजनीतिक क्षेत्र में रविदास समाज को उचित भागीदारी देने की महत्वपूर्ण माँग उठाई।
उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं एवं कर्मशील वर्ग को मुख्यधारा में लाना कार्यकारिणी की प्राथमिकता रहेगी। समाज की संस्कृति, इतिहास और गौरव को सुरक्षित व प्रसारित करने के लिए भी ठोस कार्य किए जाएंगे।
22 नवंबर को शपथ ग्रहण
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह, वृंदावन सभागार, सिविल लाइन, रायपुर में 22 नवंबर को मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर संभाग के कमिश्नर महादेव कावरे एवं विभागीय जांच आयुक्त दिलीप वासनीकर शामिल होंगे।
सर्व रविदास समाज के मीडिया प्रभारी रवि विदानी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रदेशभर के समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक अवसर को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समाज की एकता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है और यह कार्यक्रम उसी एकजुटता का प्रतीक होगा।
प्रांतीय कार्यकारिणी,अध्यक्ष : डॉ. के. एल. टांडेकर (राजनांदगांव), कार्यकारी अध्यक्ष : लोरमी, दुर्ग, बलौदाबाजार, रायपुर, बिश्रामपुर के प्रतिनिधि, उपाध्यक्ष : बालोद, शिवरीनारायण, दुर्ग, बिलासपुर, बिश्रामपुर महासचिव : रायपुर, संयोजक : कबीरधाम, बिलासपुर, दुर्ग, सलाहकार : लोरमी, रायपुर, कोषाध्यक्ष एवं प्रवक्ता मंडल : राजनांदगांव, रायपुर, सामाजिकजनों ने नई कार्यकारिणी की घोषणा से उत्साह का माहौल है। सभी की अपेक्षा है कि यह टीम संगठन को नई दिशा एवं मजबूती प्रदान करेगी।


