Saturday, 7 Mar 2026

आयुक्त ने प्रस्तावित सड़क निर्माण से पहले नाली निर्माण के दिए निर्देश  

संवाददाता बालाराम कोलते

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने जोन क्रमांक-2 अंतर्गत वैशाली नगर के ढांचा भवन कुरूद क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित सड़क निर्माण स्थल, नाली व्यवस्था और नकटा तालाब का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त के साथ कार्यपालन अभियंता अरविंद शर्मा भी मौजूद थे। निरीक्षण में पाया गया कि प्रस्तावित सड़क मार्ग पर बरसात के पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इस पर आयुक्त ने निर्देश दिए कि सड़क निर्माण शुरू करने से पहले नाली का निर्माण अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने इस संबंध में सहायक अभियंता अर्पित बंजारे को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। समीपवर्ती मोहल्लों में पानी निकासी हेतु प्रस्तावित नाली निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के लिए स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली को भी निर्देशित किया गया। आयुक्त ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनते हुए उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों से चर्चा की।

इसके अलावा आयुक्त ने नकटा तालाब की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। तालाब किनारे हुए अवैध कब्जों पर गंभीरता व्यक्त करते हुए उन्होंने सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे को तत्काल बेदखली कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप अभियंता चंदन निर्मल एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा सहित निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545