Saturday, 7 Mar 2026

जनसहयोग से तालाबों की सघन सफाई, प्लास्टिक कचरा और जलकुंभी हटाकर दिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश

महासमुंद। नववर्ष 2026 के शुभ आगमन पर महासमुंद शहर के प्रमुख तालाबों की साफ-सफाई में आज जनसहभागिता का अनुपम उदाहरण देखने को मिला। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) महासमुंद एवं पर्यावरण संरक्षण संस्था हमर भुइयां के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस स्वच्छता महाअभियान में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यावसायिक संघों, स्वयंसेवी संस्थाओं, खेल-शैक्षिक संस्थाओं एवं पर्यावरण प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सुबह 7 से 9 बजे तक चले इस श्रमदान अभियान में बंधवा तालाब, टांमकी तालाब एवं नवा तालाब से बड़ी मात्रा में जलकुंभी, प्लास्टिक कचरा, पॉलिथीन एवं अन्य अपशिष्ट निकाले गए। स्वच्छता मित्रों ने मेहनत से कचरा बाहर निकालकर तालाबों के जल को प्लास्टिक रसायनों से होने वाले प्रदूषण एवं विषाक्तता से बचाया। निकाले गए पेड़ों के पत्तों का दहन कर निपटान किया गया तथा शेष कचरे को नगर पालिका के माध्यम से उचित स्थान पर पहुंचाया गया।

IMA महासमुंद के मुख्य आयोजक डॉ. एच.बी. कालीकोटी,  डॉ. ज्योति कालीकोटी, डॉ. हरजोत सिंह गुरुदत्ता एवं उनके स्टाफ के साथ ही हमर भुइयां के अध्यक्ष, नूरेन चंद्राकर, एवं उनके साथियों ने सभी संगठनों को एकजुट कर इस पुनीत कार्य को सफल बनाया।

अभियान में विशेष रूप से आस्था संस्था की श्रीमती तारिणी चंद्राकर, श्रीमती शोभा शर्मा, ग्रीन आर्मी के लोकेश चंद्राकर, योग संघ के प्रफुल्ल दुबे, ढीमर समाज के संतराम ढीमर एवं डेविड निषाद, जिला बॉस्केट बाल एसोसिएशन के चेयरपर्सन पंकज सोनी, चंद्राकर समाज के धर्मेंद्र, विष्णु, उमेश, भरत, संदीप एवं तोरण लाल चंद्राकर सहित अनेक गणमान्य नागरिक, पार्षद जगत महानंद, धनेन्द्र चंद्राकर, नीरज चंद्राकर, पूर्व पार्षद मनीष शर्मा एवं शोभा शर्मा, महर्षि विद्यालय के निलेश तिवारी, स्वान यूथ क्लब के ग्रन्थ चोपड़ा एवं अन्य युवा उत्साहपूर्वक शामिल हुए। नगर पालिका के कर्मचारी दिलीप चंद्राकर एवं उनके स्टाफ ने पूरे समय कचरे के परिवहन एवं विधिवत निपटान में अभूतपूर्व सहयोग दिया।

आयोजकों ने इस सफल अभियान के माध्यम से संदेश दिया कि यदि कोई कार्य पूरे मन से ठान लिया जाए तो जनसहयोग से सबसे बड़ा दुष्कर कार्य भी सुचारु रूप से पूरा किया जा सकता है। उन्होंने सभी महासमुंदवासियों से अपील की है कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें, कूड़ा-कचरा निर्धारित डस्टबिन में ही डालें तथा तालाबों-जलाशयों को प्रदूषण मुक्त रखकर जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें। यह अभियान न केवल तालाबों के प्राकृतिक सौंदर्य को पुनर्स्थापित करने में सफल रहा, बल्कि समाज में पर्यावरण जागरूकता का भी मजबूत संदेश पहुंचाया।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545