Saturday, 7 Mar 2026

तुमगांव ओवरब्रिज बना मौत का जाल, ट्रक की चपेट में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

महासमुंद। शहर के बीचों-बीच सब्जी मंडी के पास आज सुबह लगभग 7:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तमिलनाडु पासिंग के एक ट्रक की चपेट में आने से 62 वर्षीय मारुति राव, निवासी वार्ड नंबर 7, पुरानी मंडी के पास, की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तुमगांव ओवरब्रिज की ओर मुड़ रहा था, तभी एक्टिवा सवार बुजुर्ग उसके नीचे आ गए। हादसा इतना भीषण था कि मारुति राव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए ओवरब्रिज की खामियों को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि तुमगांव ओवरब्रिज का डिज़ाइन और मोड़ इतने खराब हैं कि वाहन चालकों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन और जिम्मेदार विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहे। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से लोगों में आक्रोश है। शहरवासियों ने मांग की है कि ओवरब्रिज के डिज़ाइन में सुधार किया जाए और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तुरंत ठोस कदम उठाए जाएं।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545