Saturday, 5 Sep 2026

खैर लकड़ी तस्करी सरगना की गिरफ्तारी पर बवाल

रायगढ़ पुलिस पहुंची बसना, परिजनों ने किया विरोध, महिला पुलिसकर्मी घायल

बसना/महासमुंद। महासमुंद जिले के बसना में उस वक्त तनाव का माहौल बन गया, जब रायगढ़ पुलिस कथित खैर लकड़ी तस्करी सरगना मनीष अग्रवाल को गिरफ्तार करने पहुंची। यह गिरफ्तारी रायगढ़ के जूटमिल थाना क्षेत्र में वर्ष 2025 में तस्करी के दर्ज एक अन्य मामले को लेकर की गई, जिसमें आरोपी की तलाश लंबे समय से पुलिस को थी। जैसे ही पुलिस टीम आरोपी को लेकर रवाना होने लगी, मौके पर परिजनों ने गिरफ्तारी का जमकर विरोध किया। विरोध इतना उग्र हो गया कि एक महिला परिजन गाड़ी की बोनट पर चढ़कर बैठ गई, ताकि पुलिस वाहन को रोका जा सके।

इसी दौरान पुलिस और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में तब्दील हो गई। इस झड़प में एक महिला पुलिसकर्मी के सिर में चोट लगने की खबर सामने आई है।फिलहाल पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाते हुए आरोपी को अपने साथ ले जाने में कामयाबी हासिल कर ली है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

 

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!