Saturday, 7 Mar 2026

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, रमन सिंह लक्ष्मी राजवाड़े सहित दिग्गज नेता रहे शामिल

महासमुंद। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के जन्मदिन का अवसर इस बार जिले में उत्सव जैसा रहा। सुबह से ही कार्यकर्ताओं और आमजन का तांता उनके निवास पर लगा रहा। शुभकामनाओं का सिलसिला इतना भव्य रहा कि यह अवसर किसी राजनीतिक आयोजन से कम नहीं दिखा।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, भाजपा जिला अध्यक्ष एतराम साहू, बसना विधायक संपत अग्रवाल, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर सहित भाजपा पार्षद, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भावुक अंदाज में कहा कि मैं जब मुख्यमंत्री था तब प्रदेश की 3 करोड़ जनता मेरा परिवार थी। आज विधानसभा अध्यक्ष के रूप में 90 विधायक मेरे परिवार हैं। परिवार के बीच होने वाले हर उत्सव में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।” उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार जनता के हित में लगातार काम कर रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में जीएसटी में जो राहत दी है, उससे आम वर्ग को दूध, पनीर, कपड़ा, वाहन और दवाइयों जैसी जरूरी चीजें सस्ती दर पर मिलेंगी।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने कहा कि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपने जन्मदिन पर बेटियों के लिए ऐतिहासिक घोषणा की है। अब महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में बेटियों की शादियों में दहेज स्वरूप लहंगा-चोली उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा – “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ केवल भाजपा का नारा नहीं, बल्कि बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की शपथ है, जिसे हमारे विधायक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आगे बढ़ा रहे हैं।”

अपने संबोधन में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि महासमुंद की जनता मेरा परिवार है। आपके आशीर्वाद से मैं यहां तक पहुंचा हूं। जब मैं घर से निकलता हूं, तो मुझे कभी चिंता नहीं होती कि खाना कहाँ मिलेगा। मैं अपने क्षेत्र की जनता के घरों में चाय पीता हूं, भोजन करता हूं और यही सच्चा रिश्ता मुझे ताकत देता है।”

उन्होंने आगे कहा कि वे हमेशा अपने क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में साथ रहेंगे और जनता उन्हें परिवार का बेटा मान सकती है। जन्मदिन कार्यक्रम में जनता का उत्साह देखने लायक था। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला। कार्यक्रम ने यह साबित कर दिया कि महासमुंद की जनता के दिलों में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का कितना गहरा रिश्ता है।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545