Wednesday, 10 Jun 2026

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया नवजात शिशुओं के लिए किट का वितरण

जिला अस्पताल से लेकर ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाया स्नेह

महासमुंद। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सोमवार को स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और माताओं के प्रति संवेदना जताने की दिशा में विशेष पहल की। उन्होंने सपत्नीक विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा कर नवजात शिशुओं के लिए किट का वितरण किया और अस्पतालों में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

इस कार्य की शुरुआत उन्होंने खरोरा स्थित मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल से की। यहां ओपीडी निरीक्षण के बाद प्रसूति वार्ड पहुंचे और माताओं को बधाई देते हुए नवजात शिशुओं को किट प्रदान किए। इसके साथ ही उन्होंने इलाज और अस्पताल की सुविधाओं के संबंध में परिजनों से बातचीत की।

विधायक सिन्हा ने इसके बाद नयापारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तुमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पटेवा और झलप स्वास्थ्य केंद्र में भी पहुंचकर माताओं को नवजात किट वितरित किए। इस दौरान उन्होंने मरीजों और परिजनों से चर्चा कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

गौरतलब है कि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपने जन्मदिन पर घोषणा की थी कि वे नवजात शिशुओं के लिए किट वितरण करेंगे। साथ ही इस सीजन जिन बहनों का विवाह होना है, उन्हें शादी का जोड़ा भी भेंट करेंगे। इसी क्रम में उन्होंने इस जनहितकारी पहल की शुरुआत की।

इस अवसर पर विधायक सिन्हा ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे निभाना उनका कर्तव्य है। उन्होंने कहा – “मैं जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा रहूंगा। विकास कार्यों के साथ-साथ आमजन की सेवा ही मेरा सबसे बड़ा संकल्प है।”

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ स्काउट गाइड के राज्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह गोल्डी, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, सहित अनेक भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!