Saturday, 7 Mar 2026

निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु प्रशिक्षण आज,  मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की दिशा में अहम पहल

भिलाई नगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी और त्रुटिरहित बनाने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है। मतदाता सूची को पूर्णतः सटीक, अद्यतन और भरोसेमंद बनाने के उद्देश्य से वैशाली नगर एवं भिलाई नगर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और बूथ लेवल एजेंटों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। चुनाव आयोग की इस प्रक्रिया का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है।

कोई भी पात्र मतदाता सूची से छूटे नहीं, और कोई अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न रहे। इसी दिशा में गणना प्रपत्र (Enumeration Form) को सही तरीके से भरने, सत्यापन और दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण अनिवार्य किया गया है।

प्रशिक्षण का कार्यक्रम — 16 नवंबर

स्थान: नगर पालिक निगम भिलाई का सभागार कक्ष, वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र: प्रातः 11:00 बजे, भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र: दोपहर 12:30 बजे,

किन-किन के लिए अनिवार्य उपस्थितिः पार्षद व पूर्व पार्षद, छाया पार्षद, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA)

संबंधित क्षेत्र के जागरूक नागरिक

निगम ने सभी आमंत्रित प्रतिनिधियों से समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी का अनुरोध किया है। अधिकारियों का कहना है कि मतदाता सूची की शुद्धता तभी सुनिश्चित हो पाएगी, जब सभी वार्डों में प्रशिक्षित टीमें Enumeration Form बिना त्रुटि के भरें और जमीनी सत्यापन को पूरी निष्पक्षता से पूरा करें।

पारदर्शिता की दिशा में सार्थक कदम

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मतदाता सूची को अधिक विश्वसनीय, पारदर्शी और लोकतांत्रिक मानकों के अनुरूप बनाने की महत्वपूर्ण कड़ी है। निगम का मानना है कि जनप्रतिनिधियों और बूथ लेवल एजेंटों की सहभागिता से मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न होगा। नगर निगम भिलाई ने सभी उपस्थित लोगों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया का हिस्सा बनकर स्वस्थ और सटीक लोकतांत्रिक प्रणाली को मजबूत करने में सहयोग दें।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545