Saturday, 7 Mar 2026

महासमुंद जिले में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल

महासमुंद। जिले के नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रभात कुमार ने पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं कुशल बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत पूरे जिले में 16 निरीक्षकों, एक उप निरीक्षक और चार सहायक उप निरीक्षकों का तबादला किया गया है। इसके साथ ही 87 प्रधान आरक्षकों एवं आरक्षकों को भी एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा गया है।

नए एसपी प्रभात कुमार की यह पहल जिले में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, ये तबादले प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं, ताकि विभिन्न थानों एवं इकाइयों में ताजगी आए और अपराध नियंत्रण में और प्रभावी योगदान हो सके।

पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तबादले तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं और संबंधित कर्मियों को नए पदस्थापना स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल से जिले के विभिन्न थानों, चौकियों एवं विशेष इकाइयों में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद है।

Trasfer Order msmd Transfer Order-1

Trasfer Order msmd

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545