Saturday, 13 Jun 2026

ब्रेकिंग न्यूज़_ट्रिपल मर्डर से दहला धमतरी, रायपुर के तीन युवकों की चाकू से हत्या

धमतरी – जिले में बीती रात एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। अर्जुनी थाना क्षेत्र के मथुरा मोड़ स्थित अन्नपूर्णा ढाबा के पास हुए ट्रिपल मर्डर ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर के तीन युवक बीती रात अन्नपूर्णा ढाबा में खाना खाने पहुंचे थे। खाना खाने के बाद जब वे अपनी कार से लौट रहे थे, तभी वहां मौजूद कुछ युवकों से उनकी किसी बात पर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने अपने पास रखे धारदार हथियार से तीनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू से गोदे जाने के कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस ने आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

एक साथ तीन हत्याओं से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग इस निर्मम वारदात से सदमे में हैं, वहीं पुलिस आरोपियों की पहचान और वारदात के पीछे की वजह तलाशने में जुटी है।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!