महासमुंद। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, महासमुंद के बीएससी (कृषि) चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं का RAWE/READY (Rural Agricultural Work Experience / Rural Entrepreneurship Awareness Development Yojana) कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), महासमुंद में अनुलग्नक (attachment) सफलतापूर्वक पूरा हो गया है।
यह कार्यक्रम अधिष्ठाता डॉ. अनुराग के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अनुराग (अधिष्ठाता, महासमुंद) एवं डॉ. गिरिजेश शर्मा, (अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय, गरियाबंद) विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आर. एल. शर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, KVK महासमुंद ने की, जबकि संचालन डॉ. साकेत दुबे ने कुशलतापूर्वक किया।
समारोह में KVK के सभी विषय-वस्तु विशेषज्ञ, अधिकारी एवं कर्मचारी जैसे डॉ. पी. सी. चौरसिया, डॉ. सुबोध कुमार प्रधान, डॉ. लेखराम वर्मा, डॉ. अविनाश गौतम सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे। महासमुंद एवं गरियाबंद के चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
अनुलग्नक अवधि के दौरान छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें शामिल थे। वर्मी कम्पोस्टिंग, बटेर पालन, पोल्ट्री फार्मिंग,डेयरी प्रबंधन,कृषि यंत्रों का उपयोग एवं जानकारी, ग्राम सर्वेक्षण, उद्यान प्रबंधन, मत्स्य पालन,बत्तख पालन आदि
इन सभी गतिविधियों का संचालन डॉ. साकेत दुबे,डॉ. कुणाल चंद्राकर, इंजी.रविश केशरी एवं कमल कांत लोधी द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को ग्रामीण कृषि प्रणाली, आधुनिक कृषि तकनीकों एवं उद्यमिता से प्रत्यक्ष परिचय कराना था, ताकि वे भविष्य में व्यावहारिक ज्ञान के साथ कृषि क्षेत्र में सशक्त एवं प्रभावी योगदान दे सकें। यह सफल अनुलग्नक छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण व्यावहारिक अनुभव साबित हुआ, जो उन्हें आत्मविश्वास के साथ कृषि उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए तैयार करेगा।


