Saturday, 7 Mar 2026

महासमुंद में साइबर थाने की शुरुआत, अब साइबर अपराध पीड़ितों को मिलेगी सीधी और त्वरित सुविधा

महासमुंद।जिले में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आज से महासमुंद जिले में सायबर थाना विधिवत रूप से प्रारंभ हो गया है। साइबर थाने की शुरुआत होने से अब साइबर अपराध से पीड़ित लोगों को सामान्य थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि वे सीधे साइबर थाने में अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज महासमुंद जिले सहित राज्य के अन्य जिलों में भी साइबर थानों का ऑनलाइन माध्यम से शुभारंभ किया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ए.डी. गौतम, मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन, पिंगुआ, पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा सहित राज्य के वरिष्ठ अधिकारी डिजी (DIG) के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थित रहे।

महासमुंद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह,पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सारिका वैद्य, सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

नए साइबर थाने में 14 सदस्यीय विशेष टीम की तैनाती की गई है, जो ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया अपराध, फर्जी कॉल, हैकिंग, बैंकिंग फ्रॉड सहित साइबर अपराधों की त्वरित जांच एवं प्रभावी निराकरण करेगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराधों की लगातार बढ़ती घटनाओं को देखते हुए यह थाना आम नागरिकों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। इससे न केवल मामलों की तेजी से जांच संभव होगी, बल्कि पीड़ितों को समय पर न्याय भी मिल सकेगा। साइबर थाना खुलने से महासमुंद जिला अब डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध नियंत्रण की दिशा में एक मजबूत और निर्णायक कदम आगे बढ़ा चुका है।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/ihrkiamy/public_html/wp-content/plugins/gspeech/includes/gspeech_frontend.php on line 545