Friday, 29 May 2026

कोडार प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

महासमुंद। महासमुंद जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडार डेम में आज शुक्रवार दोपहर लगभग 3 बजे जिला स्काउट-गाइड के उपाध्यक्ष जय पवार का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जय पवार सुबह करीब 10 बजे अपनी साइट देखने भोरिंगों क्षेत्र गए थे। इसके बाद उनके साथ क्या हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

सूत्रों एवं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शव डेम के पानी में डूबा हुआ नहीं था, बल्कि किनारे के पास मिला। ऐसे में प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि मृतक ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया होगा। बताया जा रहा है कि जहरीले प्रभाव के कारण असहज महसूस होने पर वे पानी में उतरकर बैठे होंगे, जहां उनकी मौत हो गई।

हालांकि, पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है और स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ पाएगा। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम किया जाना शेष था।

अपडेट के लिए जुड़े रहें।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!