Wednesday, 10 Jun 2026

जंगल में मिली अज्ञात युवक की निर्मम हत्या, चेहरे पर वीभत्स वार

महासमुंद। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खट्टी के हिच्छा मार्ग स्थित जंगल में एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक की हत्या अत्यंत बेरहमी से किए जाने के संकेत मिले हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला किया है। मृतक के गले और हाथ पर गहरे घाव पाए गए हैं, वहीं उसके चेहरे पर भी गंभीर और वीभत्स तरीके से वार किया गया है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्र में साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
फिलहाल मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस इस मामले को हत्या मानते हुए सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!