Friday, 29 May 2026

सरकारी दफ्तर में जुआ खेलते, जुआरी हुए गिरफ्तार?

महासमुंद। जिले के बसना पुलिस ने कथित तौर पर सरकारी परिसर में जुआ रहे नामचीन जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा है। सूत्रों के मुताबिक, बसना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ प्रभावशाली लोग सरकारी दफ्तर को ही जुए के अड्डे के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी की, जहां जुआ खेलते हुए सुनील कुमार अग्रवाल, मुहम्मद मुजम्मिल, गुल्लू खान और संजीत कुमार राज को पुलिस पकड़ा हैं।

आरोपियों के कब्जे से 26 हजार रुपये नगद और 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पकड़े गए जुआरियों को बसना क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों के खासम खास होने की बात कही जा रही है। सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार जुआरियों पर मामला ना बनाने के राजनीतिक हस्तियों द्वारा पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन चर्चाओं का बाजार गर्म है।

यदि यह आरोप सही साबित होते हैं, तो यह न केवल कानून व्यवस्था बल्कि प्रशासनिक निष्पक्षता पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

 

 

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!