दुर्ग। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) की राष्ट्रीय समिति द्वारा दुर्ग निवासी बालाराम कोल्टे को संगठन का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा द्वारा 21 जुलाई 2026 को जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि बालाराम कोल्टे तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय सचिव का दायित्व संभालेंगे और आगामी आदेश तक इस पद पर रहते हुए संगठन द्वारा सौंपे गए कार्यों का निर्वहन करेंगे।
जारी पत्र के अनुसार बालाराम कोल्टे को BJMTUC के ऑल इंडिया कैजुअल एवं कॉन्ट्रैक्चुअल वर्कर्स यूनियन सेक्टर का प्रभारी भी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगी।
बालाराम कोल्टे की नियुक्ति पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से सुनील रामटेके, जी. सुरेश बांबे भैय्या, प्रोफेसर के.एल. टांडेकर (राजनांदगांव), माणिक खरे (कवर्धा), हरीश टांडेकर, ज्ञानप्रकाश दांडेकर (अधिवक्ता, सुप्रीम कोर्ट), अशोक शर्मा, डेरेश्वर बंजारे (अधिवक्ता, दुर्ग), राजकुमार जायसवाल उर्फ मुन्ना, अजीसन के., जाकिर भाई, सैयद इस्माईल, दीनानाथ प्रसाद, अजय गौतम, रवि, रामकिशन, गोविंद कनौजिया, मंगल सिंह, सुधीर जायसवाल, अविनाश चौहान, दीपक कुमार सहित अनेक लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव बालाराम कोल्टे से संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि वे मजदूरों, विशेषकर असंगठित, आकस्मिक एवं ठेका श्रमिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए उनके हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।


