Thursday, 27 Aug 2026

महासमुंद के दीपांशु पटले का राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयन

9महासमुंद। जिले के लिए गर्व का क्षण है। पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय महासमुंद के होनहार छात्र दीपांशु पटले (पिता – संदीप पटले) का चयन सीबीएसई राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता 15 से 19 सितंबर 2025 तक अहमदाबाद (गुजरात) में आयोजित होगी।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से कुल 5 खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिनमें —सत्यम वर्मा (राजनांदगांव),दीपांशु पटले (महासमुंद),मयंक श्रीवास्तव (कोंडागांव),वरुण सोनी (सरगुजा), प्रत्यूष ताम्रकार (दुर्ग) शामिल हैं।

ज्ञात हो कि बीते तीन वर्षों से दीपांशु पटले लगातार जिला एवं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर महासमुंद जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।

दीपांशु के राष्ट्रीय स्तर पर चयन की खबर मिलते ही खेल जगत और शिक्षा जगत में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्हें बधाई देने वालों में खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, राज्य एवं जिला शतरंज संघ के हेमंत खूंटे, केंद्रीय विद्यालय महासमुंद के प्राचार्य संजय कंसल, शिक्षक दशरथ राज यादव, खेल शिक्षक सोहनलाल, डॉ. एन. के. मंडपे, कमलकांत लोधी, पूनम पटले, संदीप पटले, सपना अंकुर मेश्राम, एवं संगीता निलेश सोनपिपरे शामिल हैं। सभी ने दीपांशु को आगामी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का मान बढ़ाने की शुभकामनाएँ दीं।

Share This Article

- Advertisement -

error: Content is protected !!